मृतका के नाम पर उठा ली योजना राशि

Updated at :26 Jun 2018 6:59 AM
विज्ञापन
मृतका के नाम पर उठा ली योजना राशि

देवरी : प्रखंड अंतर्गत बेड़ोडीह पंचायत में बिचौलिये प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. पंचायत के नायकडीह गांव की शांति देवी के नाम से आवंटित प्रधानमंत्री आवास में दूसरे के नाम से राशि की निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. सैक डाटा में दर्ज शांति देवी के नाम से प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन
देवरी : प्रखंड अंतर्गत बेड़ोडीह पंचायत में बिचौलिये प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. पंचायत के नायकडीह गांव की शांति देवी के नाम से आवंटित प्रधानमंत्री आवास में दूसरे के नाम से राशि की निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. सैक डाटा में दर्ज शांति देवी के नाम से प्रधानमंत्री आवास के नाम पर पहली किस्त के 26000 व दूसरी किस्त के 32000 रुपये (कुल 58 हजार) की निकासी फर्जी ढंग से कर ली गयी है.
जिस शांति देवी पति गोपी रविदास के नाम से प्रधानमंत्री आवास के नाम पर राशि की निकासी की गयी है. उसकी मौत तीन वर्ष पूर्व में हो गयी है. परिवार में सिर्फ उसका पुत्र अर्जुन दास व पुत्रवधू सोनी देवी है जो की दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं. दस दिन पूर्व में जब अर्जुन दास अपने घर नायकडीह आया तो उसे पता चला कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सैक डाटा में उसकी मां का नाम दर्ज है. उसकी मां के नाम पर दूसरे को आवास दे दिया गया है.
इधर शांति देवी के पुत्र अर्जुन दास को जानकारी हुई तो सैक डाटा को उसने बीडीओ को आवेदन देकर इसकी शिकायत की. अर्जुन ने आवेदन में कहा है कि उसके माता-पिता का निधन हो गया है. उसके घर की आर्थिक स्थिति सामान्य नहीं है,जिससे जीवन-यापन में परेशानी हो रही है. उनकी मां शांति देवी का नाम सैक डाटा में दर्ज है. उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 58 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है,लेकिन इस बारे में उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी है. इस बाबत देवरी के बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने बताया कि आवेदन मिला है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola