44 गांवों के गरीबों को मिलेगा उज्ज्वला योजना का लाभ : एमओ

Updated at :25 Jun 2018 7:52 AM
विज्ञापन
44 गांवों के गरीबों को मिलेगा उज्ज्वला योजना का लाभ : एमओ

बेंगाबाद. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि बेंगाबाद प्रखंड के 44 गांवों के गरीब कार्डधारियों को जुलाई में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जायेगा. वह रविवार को प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में डीलरों बैठक कर रहे थे. श्री सिन्हा ने कहा कि चयनित 44 गांवों के संबंधित डीलरों को सेक […]

विज्ञापन
बेंगाबाद. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि बेंगाबाद प्रखंड के 44 गांवों के गरीब कार्डधारियों को जुलाई में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जायेगा. वह रविवार को प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में डीलरों बैठक कर रहे थे.
श्री सिन्हा ने कहा कि चयनित 44 गांवों के संबंधित डीलरों को सेक डाटा में चयनित लाभुकों के अलावा अनुसूचित वन, हरिजन आदिवासी कार्डधारियों के बैंक खाता, आधार कार्ड व राशन कार्ड की छाया प्रति का संग्रह कर गैस वितरक के पास जमा कराने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने डीलरों को दो दिनों के भीतर हर हाल में सभी लाभुकों के कागजात को कार्यालय में जमा कराने को कहा, ताकि उन्हें मुफ्त में गैस कीट उपलब्ध कराया जा सके. मौके पर विभिन्न पंचायतों के कई डीलर उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola