खरियोडीह के डैम में मिली लाश, खुदकुशी की आशंका

Updated at :22 Jun 2018 6:57 AM
विज्ञापन
खरियोडीह के डैम में मिली लाश, खुदकुशी की आशंका

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरियोडीह गांव के समीप स्थित डैम में गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे एक व्यक्ति की लाश मिली. डैम में शव पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार मिश्र को दी गयी. इसके बाद अनि भैयाराम उरांव दलबल के साथ पहुंचे. स्थानीय […]

विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरियोडीह गांव के समीप स्थित डैम में गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे एक व्यक्ति की लाश मिली. डैम में शव पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार मिश्र को दी गयी. इसके बाद अनि भैयाराम उरांव दलबल के साथ पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला गया.
उसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के पचंबा निवासी उमेश साव (45 वर्ष) के तौर पर की गयी. मृतक के चाचा विश्वनाथ साव ने बताया कि उमेश लकवाग्रस्त था. इससे वह तनाव में रहता था. बुधवार की रात खाना के खाने के बाद उमेश घर से निकला था. देर रात तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोज की. पर वह नहीं मिला. संभवत: उसने आत्महत्या कर ली. इधर, अनि भैयाराम ने कहा कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही कुछ कहा जा सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola