फेरीवाले के हत्या मामले में नक्सली सिद्धू-पिंटू समेत 20 अभियुक्त बने
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Jun 2018 4:44 AM
विज्ञापन

देवरी : पुलिस मुखबिरी के आरोप में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवाघाटी पंचरुखीटांड़ के पास सोमवार की रात भेलवाघाटी गांव के विनोद वर्णवाल उर्फ कारू (50 वर्ष) की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी. एएसआइ हीरा ठाकुर के आवेदन पर भेलवाघाटी थाना में कांड 12/18 में कुख्यात नक्सली सिद्धू कोड़ा, पिंटू राणा, करुणा समेत […]
विज्ञापन
देवरी : पुलिस मुखबिरी के आरोप में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवाघाटी पंचरुखीटांड़ के पास सोमवार की रात भेलवाघाटी गांव के विनोद वर्णवाल उर्फ कारू (50 वर्ष) की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी. एएसआइ हीरा ठाकुर के आवेदन पर भेलवाघाटी थाना में कांड 12/18 में कुख्यात नक्सली सिद्धू कोड़ा, पिंटू राणा, करुणा समेत 20 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है.
भेलवाघाटी थाना प्रभारी बैजू बड़ाइक ने बताया कि विनोद की हत्या के पीछे सिद्धू कोड़ा, पिंटू राणा व करुणा के दस्ते का हाथ है. इसमें कई अन्य नक्सली शामिल हैं. विदित हो कि सोमवार से लापता फेरीवाला बिनोद वर्णवाल उर्फ कारू का गर्दन कटा शव मंगलवार की सुबह में भेलवाघाटी के पचरुखीटांड़ के पास बीच सड़क पर मिला था. शव के पास माओवादियों ने पर्चा भी छोड़ा था.
कारू वर्णवाल की हत्या मामले में ग्रामीणों ने मुखबिरी के आरोप को गलत बताया है. ग्रामीणों का कहना था कि विनोद कभी थाना नहीं जाता था. उसे पुलिस अधिकारियों का नाम तक पता नहीं था. वह गांव-गांव फेरी लगाकर जूता चप्पल व खैनी बेचता था. इधर विनोद के शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की शाम को भेलवाघाटी स्थित पैतृक आवास पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया. इसके बाद गांव के बगल स्थित नदी तट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










