बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद, तीनों अपराधी देवघर के

Updated at :09 Jun 2018 6:50 AM
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद, तीनों अपराधी देवघर के

गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की तीन बाइक भी बरामद की है. वहीं बाइक चोरी की घटना में प्रयोग की जा रही लाल रंग की अपाची बाइक को भी जब्त किया है. पकड़े गये तीनों अपराधी देवघर जिले […]

विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की तीन बाइक भी बरामद की है. वहीं बाइक चोरी की घटना में प्रयोग की जा रही लाल रंग की अपाची बाइक को भी जब्त किया है. पकड़े गये तीनों अपराधी देवघर जिले के रहने वाले हैं. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय प्रमोद कुमार मिश्रा एवं नगर थाना प्रभारी विनय कुमार राम ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर दी. डीएसपी ने बताया कि गुरुवार की शाम को सूचना मिली कि चोरी की बाइक को लेकर एक व्यक्ति बिशनपुर आ रहा है. सूचना पर नगर थाना के गश्ती दल ने छापेमारी कर एक बाइक सवार को दबोचा. वह देवघर जिले के मरगोमुंडा थाना क्षेत्र का मो़ शरीफ उर्फ गुलिया निकला. पूछताछ में उसने गिरोह की पूरी जानकारी दी. बताया कि जामताड़ा जिले के नाराणपुर थाना क्षेत्र के शहरपुरा निवासी मो़ हबीब ने उसे यह बाइक गिरिडीह में डिलीवरी के लिए दी थी.
बाइक चोर गिरोह
उसके अलावा देवघर जिले के मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के पचंरूखरी के शमशेर अली एवं सफाउल अंसारी को भी एक-एक चोरी की बाइक बेचने के लिए दी गयी है. चोरी की बाइक बेचने के बदले हबीब उन लोगों को तीन-तीन हजार रुपये कमीशन देता है.
गिरिडीह प्रभात
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola