जुबली पिट में लगे ट्रांसफाॅर्मर से 1.5 लाख के क्वायल की चोरी

Updated at :09 Jun 2018 6:42 AM
विज्ञापन
जुबली पिट में लगे ट्रांसफाॅर्मर से 1.5 लाख के क्वायल की चोरी

गिरिडीह : गिरिडीह कोलियरी स्थित जुबली चानक के बगल लगे ट्रांसफाॅर्मर से बीती रात चोरों ने 1.5 लाख के क्वायल की चोरी कर ली. क्वायल की चोरी होने से बनियाडीह, अकदोनी, प्रेमनगर, गांधीनगर आदि इलाकों में बिजली संकट के साथ-साथ पेयजल संकट भी गहरा गया है. जानकारी के मुताबिक बीती रात चोरों ने उक्त ट्रांसफाॅर्मर […]

विज्ञापन
गिरिडीह : गिरिडीह कोलियरी स्थित जुबली चानक के बगल लगे ट्रांसफाॅर्मर से बीती रात चोरों ने 1.5 लाख के क्वायल की चोरी कर ली. क्वायल की चोरी होने से बनियाडीह, अकदोनी, प्रेमनगर, गांधीनगर आदि इलाकों में बिजली संकट के साथ-साथ पेयजल संकट भी गहरा गया है. जानकारी के मुताबिक बीती रात चोरों ने उक्त ट्रांसफाॅर्मर को पहले जमीन पर गिरा दिया.
इसके बाद चोरों ने तेल को बहाकर इसमें मौजूद क्वायल की चोरी कर ली. बिजली गुल रहने से बनियाडीह समेत कई आधा दर्जन गांवों में पेयजलापूर्ति ठप है. अहम बात यह है कि उक्त इलाके में प्राय: सीसीएल सुरक्षा विभाग व मुफस्सिल थाना द्वारा पेट्रोलिंग चलाने की बात कही जाती है. इसके बाद भी चोरों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है.
इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी केके पांडा ने बताया कि चोरी के बाबत मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने कहा कि चोरी की यह घटना काफी शर्मनाक है. इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. इधर बनियाडीह पावर सब-स्टेशन में लगे 33 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर में भी तकनीकी खराबी आ गयी है. इस वजह से इस क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है. बताया जाता है कि गुरुवार की शाम को काफी थंडरिंग हो रही थी. इसी वजह से ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आ गयी है.
तकनीकी खराबी उत्पन्न होने के कारण दिन में कॉलोनी क्षेत्रों में बिजली काट कर माइंस में बिजली आपूर्ति की जा रही है. जबकि रात में कॉलोनी क्षेत्रों में बिजली बहाल किये जाने की बात कही जा रही है. इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी केके पांडा ने बताया कि 33 केवीए का ट्रांसफार्मर जला नहीं है बल्कि इसमें तकनीकी खराबी आयी है. इसमें मौजूद तेल को फिल्टर करके पुन: ट्रांसफाॅर्मर में डाला जायेगा. उन्होंने बताया कि दो दिनों के अंदर नियमित रूप से सभी जगहों पर बिजली बहाल हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola