बेंगाबाद : वज्रपात से दो की युवकों मौत, चार घायल

Updated at :08 Jun 2018 5:19 AM
विज्ञापन
बेंगाबाद : वज्रपात से दो की युवकों मौत, चार घायल

बेंगाबाद : गुरुवार की शाम को तेज बारिश के साथ वज्रपात की घटना में दो युवकों की मौत हो गयी, वहीं चार लोग घायल हो गये. घटनाएं बेंगाबाद और बिरनी प्रखंड में घटीं. पहली घटना चपुआडीह पंचायत के सोबराजपुर की है. यहां वज्रपात से रामेश्वर मुर्मू के 18 वर्षीय पुत्र सूरज मुर्मू की मौत हो […]

विज्ञापन

बेंगाबाद : गुरुवार की शाम को तेज बारिश के साथ वज्रपात की घटना में दो युवकों की मौत हो गयी, वहीं चार लोग घायल हो गये. घटनाएं बेंगाबाद और बिरनी प्रखंड में घटीं. पहली घटना चपुआडीह पंचायत के सोबराजपुर की है.

यहां वज्रपात से रामेश्वर मुर्मू के 18 वर्षीय पुत्र सूरज मुर्मू की मौत हो गयी. जबकि राजेश मुर्मू व लालजीत मुर्मू घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिये बेंगाबाद ले जाया गया है. इधर,बेंगाबाद क्षेत्र की ही छोटकीखरगडीहा पंचायत के चुंगलो गांव में वज्रपात से झगरू दास की पत्नी प्रमिला देवी (35) व पेसराटांड़ के बबलू टुडू (27) घायल हो गये.

उधर, बिरनी थाना क्षेत्र के खाखिपिपर गांव के पास गुरुवार की दोपहर हुए वज्रपात में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान गिरिडीह के राजेंद्र नगर निवासी ॠषि कुमार तर्वे (25) के रूप में की गयी है. ॠषि गुरुवार को बिरनी में घूम-घूम कर अगरबत्ती बेच रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola