भारी मात्रा में शराब व जावा महुआ जब्त
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Jun 2018 7:48 AM
विज्ञापन

राजधनवार : प्रशिक्षु डीएसपी साजिद जफर ने बुधवार को धनवार क्षेत्र के कई अवैध महुआ शराब की भट्ठी में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब तथा जावा महुआ को नष्ट किया. इस दौरान भट्ठियां भी ध्वस्त की गयी. अभियान की शुरुआत बेनुसारन के जंगल से हुई. मौके से छापेमारी कर लगभग सौ लीटर महुआ शराब […]
विज्ञापन
राजधनवार : प्रशिक्षु डीएसपी साजिद जफर ने बुधवार को धनवार क्षेत्र के कई अवैध महुआ शराब की भट्ठी में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब तथा जावा महुआ को नष्ट किया. इस दौरान भट्ठियां भी ध्वस्त की गयी. अभियान की शुरुआत बेनुसारन के जंगल से हुई. मौके से छापेमारी कर लगभग सौ लीटर महुआ शराब तथा भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद हुआ. जिसे नष्ट कर दिया गया.
इसके बाद बनदारी, कोनिया, जरीसिंगा आदि कई जगहों में छापेमारी कर लगभग डेढ़ सौ क्विंटल जावा महुआ तथा शराब को नष्ट किया गया. श्री जफर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि धनवार के ग्रामीण क्षेत्र में महुआ शराब तथा दो नंबर की देशी शराब व बीयर का धंधा खूब फल-फूल रहा है. छापेमारी के बाद से अवैध शराब के धंधेबाजों में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










