दिहाड़ी मजदूर से लूटपाट में चार हिरासत में , 60 हजार रुपये बरामद, आरोपी कल्लू की खोज में छापमारी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :06 Jun 2018 5:52 AM
विज्ञापन

धनबाद : हीरापुर निवासी दिहाड़ी मजदूर रंजन साव से मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. ये हैं पप्पू यादव, दिनेश महतो, विकास चौधरी व धमेंद्र उर्फ हुडीलाल साव. रंजन ने चारों को पहचान लिया है. पुलिस ने लूट के 60 हजार रुपये भी बरामद […]
विज्ञापन
धनबाद : हीरापुर निवासी दिहाड़ी मजदूर रंजन साव से मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. ये हैं पप्पू यादव, दिनेश महतो, विकास चौधरी व धमेंद्र उर्फ हुडीलाल साव. रंजन ने चारों को पहचान लिया है. पुलिस ने लूट के 60 हजार रुपये भी बरामद कर लिये हैं. सभी मजदूर ही हैं.
पुलिस ने जब पकड़ा तो सभी नशे में धुत थे. लूटपाट में शामिल कल्लू की खोजबीन में पुलिस छापामारी कर रही है. विकास चौधरी ट्यूटर है. उसका कहना है कि बेवजह उसे फंसाया गया है. उसने रंजन को बाइक पर बैठाकर हीरापुर ले जाकर छोड़ दिया था. वह न तो पैसे लूटने वाले को जानता है और न ही इसमें शामिल है. विकास के पास से पुलिस को पैसे भी नहीं मिले हैं.
रंजन का कहना है कि सोमवार को एक व्यक्ति आया और कहा कि झाड़ी काटना है. माडा कॉलोनी ले गया और चार लोगों ने मारपीट कर जेब में रखे पैसे छीन लिये.
थाना से भागा, पकड़ाया
पुलिस गिरफ्त में आये दिनेश महतो थाना से दो बजे भाग निकला था. दिनेश के भागते ही पुलिस के होश उड़ गये. थाना के पुलिसकर्मी रेस हुए और बिजली कॉलोनी में दिनेश पकड़ा गया. दिनेश का पैर टूटा हुआ है. इसलिए वह दौड़कर भाग नहीं सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










