नक्सलियों की तलाश में चल रहा सर्च अभियान, बिहार से सटे इलाके के जंगलों में तलाशी

Updated at :06 Jun 2018 5:44 AM
विज्ञापन
नक्सलियों की तलाश में चल रहा सर्च अभियान, बिहार से सटे इलाके के जंगलों में तलाशी

देवरी : मंगलवार को बिहार से सटे गिरिडीह के इलाके में गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ ने सर्च अभियान चलाया. नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान भेलवाघाटी थाना इलाके के कई गांवों को खंगाला गया. अभियान की मॉनीटरिंग एसपी सुरेन्द्र कुमार झा कर रहे थे. वहीं एएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व […]

विज्ञापन
देवरी : मंगलवार को बिहार से सटे गिरिडीह के इलाके में गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ ने सर्च अभियान चलाया. नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान भेलवाघाटी थाना इलाके के कई गांवों को खंगाला गया. अभियान की मॉनीटरिंग एसपी सुरेन्द्र कुमार झा कर रहे थे. वहीं एएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम घंटों तक जंगल में रही.
अभियान के तहत टीम गुनियाथर, तेतरिया समेत कई गांव व जंगल पहुंची. बताया जाता है कि पुलिस को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ते को लेकर अहम जानकारी मिली थी. इस जानकारी के दौरान ही पुलिस की टीम इलाके में पहुंची थी. बताया जाता है क सोमवार की देर रात से शुरू हुआ अभियान मंगलवार की देर शाम तक जारी था.
बता दें कि पिछले दिनों सीआरपीएफ के आइजी संजय आनंद लाठकर गिरिडीह पहुंचे थे. गिरिडीह स्थित सीआरपीएफ 7वीं बटालियन के कैंप में महत्वपूर्ण बैठक की गयी थी. गिरिडीह एसपी व अन्य पदाधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में पारसनाथ के तराईवाले इलाके के अलावा झारखंड-बिहार की सीमा पर नक्सल अभियान को तेज करने का निर्देश दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola