शास्त्रीनगर : दुकान में लगी आग

Published at :23 May 2014 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
शास्त्रीनगर : दुकान में लगी आग

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर दुर्गा मंडप के समीप शंकर राम के घर के बगल में कूड़े के अंबार में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. यह आग राजेश कुमार के मां भवानी जेनरल स्टोर के वेंटिलेशन तक पहुंच गयी. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा और एक […]

विज्ञापन

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर दुर्गा मंडप के समीप शंकर राम के घर के बगल में कूड़े के अंबार में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. यह आग राजेश कुमार के मां भवानी जेनरल स्टोर के वेंटिलेशन तक पहुंच गयी. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

इस संबंध में दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे, तभी सामने के दुकानदार जीतन प्र. गुप्ता ने उनकी दुकान में आग लगने की सूचना दी. कहा कि आसपास के लोगों के सहयोग से अगलगी की घटना पर काबू पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola