Giridih News :विधानसभा चुनावों में जीत पर भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस, उड़े गुलाल

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :04 May 2026 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :विधानसभा चुनावों में जीत पर भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस, उड़े गुलाल

Giridih News :पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर सोमवार को गिरिडीह में भाजपाइयों ने विजय जुलूस निकाला. कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा.

विज्ञापन

तीन राज्यों में बहुमत के आंकड़ों से भाजपा के काफी आगे निकलने के बाद शहर के झंडा मैदान में भाजपा नेता व कार्यकर्ता जमा हुये. भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय के नेतृत्व में भाजपाई पार्टी का झंडा लहराते हुए व एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए निकले. झंडा मैदान से निकलकर भाजपाई नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते हुए आंबेडकर चौक, टावर चौक, काली बाड़ी चौक, मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंचे. यहां भाजपाइयों ने जीत की खुशी में खूब गुलाल उड़ाये और जमकर आतिशबाजी की. इस दौरान पश्चिम बंगाल में मिली जीत पर अधिक खुशी दिखी.

इनकी रही

उपस्थिति

प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, पूर्व विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा, चुन्नूकांत, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, जिला महामंत्री संदीप डंगायच, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, मनोज सिंह, विनय सिंह, दिनेश यादव, सुरेश साव, प्रो विनीता कुमारी, प्रकाश सेठ, मुकेश जालान, सांसद प्रतिनिधि सुरेश मंडल, सुभाष चंद्र सिन्हा, संजीव कुमार गुड्डू, खिरोधर दास, मिथुन चंद्रवंशी, विवेक गुप्ता विक्की, कुमार सौरव, संगीता सेठ, दीपक यादव, मनोज संघई, राजेश जायसवाल, गंगाधर दास, इनोद साव, ओमप्रकाश राय, दीपक स्वर्णकार, बिरेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे.

गीतों पर थिरक रहे थे कार्यकर्ता, डीएसपी ने रोका, तो भड़के

विजय जुलूस के दौरान बड़ा चौक चौक पर भाजपाई गीतों की धुन पर थिरक नजर आये. जमकर आतिशबाजी भी की गयी. काफी संख्या में पुलिस के जवान भी मौजूद थे. इस दौरान डीएसपी नीरज कुमार सिंह पहुंचे और भड़काऊ गाना नहीं बजाने का निर्देश दिया. कुछ देर के लिए गाना बंद हो गया. इसके बाद कुछ भाजपाई भड़क गये और विरोध जताया. कहा कि जय श्रीराम का नारा लगाना और गाना बजाने में क्या दिक्कत है. इस पर नोकझोंक होने लगी. वरीय नेताओं के समझाने के बाद मामला शांत हुआ. इसके बाद भाजपाई गीतों पर फिर से थिरकने लगे और आतिशबाजी शुरू हो गयी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola