Giridih News :पडरिया मुखिया समेत दो पर रंगदारी मांगने व धक्का-मुक्की का आरोप

Giridih News :बिरनी प्रखंड की पडरिया पंचायत के मुखिया बिजय दास व एक अन्य व्यक्ति सहदेव महतो पर 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने, धक्का-मुक्की करने व जान मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया गया है.
आरोप मुखिया के गांव मुरैना निवासी मुख्तार अंसारी ने लगाया है. आवेदन में मुख्तार ने कहा है कि वह अपने मकान के बगल में ही गांव के नकुल राम से जमीन की खरीदी है. जमीन पर पानी की निकासी के लिए पाइप लगाने के लिए अपने घरवालों से वे बात कर रहे थे. सोमवार की सुबह छह बजे वह पाइप लगा रहे थे. इसकी सूचना पर सहदेव महतो व बिजय रविदास पहुंचे और 50 हजार रुपये की मांग की. धमकी दी कि रंगदारी नहीं दी, तो पाइप लगाने नहीं देंगे. उनके साथ नंदलाल महतो, गणेश महतो, टुपलाल महतो, रंजीत राणा, गांगो महतो समेत 10 -15 लोग थे. उक्त सभी ने पाइपलाइन बिछाने का काम को रोक दिया. उक्त लोगों ने पाइप व अन्य सामान, चहारदीवारी व एस्बेस्टस सीट को तोड़ दिया. जब रोकने का प्रयास किया, तो जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मुक्की करने लगे. अगल-बगल के लोगों के जमा होने पर घर सभी लोग भाग गये.
क्या कहते हैं मुखिया
वहीं, मुखिया बिजय दास ने कहा है कि मुख्तार अंसारी के घर के पास सड़क पर लगभग चार फीट पानी जमा हो गया है. पानी की निकासी के लिए पूर्व में अमीन से मापी कराकर दो फीट जमीन पानी की निकासी के लिए छोड़ने का लिखित करार हुआ था. अब मुख्तार जमीन छोड़ना नहीं चाहता है. सड़क पर जमा पानी व पूर्व में लिए गये निर्णय को देखते हुए उसके घर की चहारदीवारी को तोड़ी गयी है. इसलिए वह गलत आरोप लगा रहा है. निर्णय भी मानने को तैयार नहीं है.जांच को पहुंचे राजस्व कर्मचारी
मामले की सूचना पर सीओ संदीप मधेशिया ने अंचल निरीक्षक सह प्रभारी राजस्व कर्मचारी प्रशांत कुमार ने स्थल पर पहुंचे और दोनों पक्ष से जानकारी ली. कहा कि सड़क पर पानी जमा हुआ है. इससे आवागमन में परेशानी हो रही है. पूर्व में हुए फैसले में अमीन ने मुख्तार व उसके परिवार को दो फीट जमीन नाली के लिए छोड़ने की बात कही गयी है. कहा कि ग्रामीणों को चहारदीवारी ध्वस्त नहीं करना था. सीओ को रिपोर्ट को दी जायेगी. उनके आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी. वहीं, थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि आवेदन मिला है. जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










