गिरिडीह में तेज रफ्तार पिकअप का कहर, 2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल 

Updated:
विज्ञापन
Giridih News

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Giridih News: गिरिडीह में आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया. तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल जा रहे तीन मजदूरों को टक्कर मार दी, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गिरिडीह से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट 

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार मुख्य मार्ग पर माखमरगो पंचायत भवन के सामने आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से पैदल जा रहे तीन मजदूरों को रौंद दिया. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. 

मृतक की पहचान 

मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी निवासी बासुदेव साव (70 वर्ष) और लखिया देवी (65 वर्ष, पति लखपत साव) के रूप में हुई है. वहीं, धनपत साव (65 वर्ष) इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

कैसे हुई घटना ?

जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर माखमरगो की ओर पैदल मजदूरी करने जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह भयावह हादसा हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें: चतरा में दर्दनाक हादसा: नवादा गांव में कुएं में गिरने से महिला की मौत, पटवन के दौरान फिसला था पैर

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola