गिरिडीह से 10 नक्सलियों को रांची ले आयी एनआइए, चलेगा मुकदमा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची में एनआइए के विशेष न्यायालय में चलेगा मुकदमा गिरिडीह : गिरिडीह जिले के दो नक्सली मामले का मुकदमा अब रांची में एनआइए के विशेष न्यायालय में चलेगा. इन दोनों मामले की जांच एनआइए कर रही है. दोनों मामले को गिरिडीह न्यायालय से एनआइए के विशेष न्यायालय रांची में स्थानांतरित कर दिया गया है. एनआइए […]
विज्ञापन
रांची में एनआइए के विशेष न्यायालय में चलेगा मुकदमा
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के दो नक्सली मामले का मुकदमा अब रांची में एनआइए के विशेष न्यायालय में चलेगा. इन दोनों मामले की जांच एनआइए कर रही है.
दोनों मामले को गिरिडीह न्यायालय से एनआइए के विशेष न्यायालय रांची में स्थानांतरित कर दिया गया है. एनआइए केंद्रीय कारा गिरिडीह में इस मामले में बंद 11 नक्सलियों में से 10 नक्सली को रांची ला चुकी है. सिर्फ एक नक्सली बहामुनि सोरेन केंद्रीय कारा गिरिडीह में बच गयी है.
जेल सूत्रों ने बताया कि एक जून को राजू राय और सुरेंद्र मरांडी को एनआइए रिमांड पर रांची ले गयी. इसके पूर्व 28 मई को चितरंजन सोरेन और सुमित हेम्ब्रम को एनआइए रांची ले गयी थी. इससे पहले इनामी नक्सली सुनील मांझी, सोहन भुइयां व चार्लीस को एनआइए 18 मई को अपने साथ रांची ले गयी थी.
बाद में 24 मई को बालो हांसदा, गीता बेसरा को एवं संजोती हांसदा को 25 मई को एनआइए की टीम रांची ले गयी थी. यहां बता दें कि पांच मार्च को डुमरी थाना क्षेत्र के अकबकीटांड़ से पुलिस ने 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें तीन इनामी नक्सली भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










