डुमरी : तीन दिनों से वृद्ध महिला ने नहीं किया था भोजन, मौत, आर्थिक तंगी से जूझ रहा है मृतका का परिवार

Updated at : 04 Jun 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरी : तीन दिनों से वृद्ध महिला ने नहीं किया था भोजन, मौत, आर्थिक तंगी से जूझ रहा है मृतका का परिवार

व्यवस्था पर उठा सवाल डुमरी : तीन दिनों से भूखी एक वृद्धा की शनिवार की सुबह मौत हो गयी. मौत के पीछे आर्थिक तंगी को प्रमुख कारण बताया जा रहा है. मामला डुमरी प्रखंड की चैनपुर पंचायत अंतर्गत मंगरगढ़ी गांव का है. मृत महिला मंगरगढ़ी निवासी स्व द्वारिका महतो की पत्नी सावित्री देवी (62) है. […]

विज्ञापन

व्यवस्था पर उठा सवाल

डुमरी : तीन दिनों से भूखी एक वृद्धा की शनिवार की सुबह मौत हो गयी. मौत के पीछे आर्थिक तंगी को प्रमुख कारण बताया जा रहा है. मामला डुमरी प्रखंड की चैनपुर पंचायत अंतर्गत मंगरगढ़ी गांव का है. मृत महिला मंगरगढ़ी निवासी स्व द्वारिका महतो की पत्नी सावित्री देवी (62) है.

कथित तौर पर भूख से मौत की खबर आने के बाद इलाके में हलचल मच गयी. पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा विधायक व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. मृतका की बड़ी बहू पूर्णिमा देवी ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है.

बीते छह माह से वह किसी तरह इधर-उधर से मांग कर परिवार के सदस्यों का पेट भरती थी. लेकिन बीते कुछ दिनों से घर में कहीं से अनाज नहीं मिल सका. पंचायत के मुखिया राम प्रसाद महतो का कहना है कि 15 जुलाई 2014 को मृतका के नाम विधवा पेंशन की स्वीकृति मिली थी, लेकिन अभी तक उसे विधवा पेंशन नहीं मिल सकी. वहीं 2011 के आर्थिक जनगणना के सेक डाटा में मृतका का नाम नहीं था. इस कारण न तो राशन कार्ड मिला और न ही प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ.

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शीतल प्रसाद काशी ने कहा कि जांच में पाया गया कि मृतका के परिजनों की माली हालत खराब है. पंचायत सेवक व डीलर की लापरवाही के कारण ही महिला का राशन कार्ड नहीं बन सका है. डुमरी विधायक जगरनाथ महतो भी गांव पहुंचे. विधायक ने कहा कि मामले को वह 15 जून से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola