झुंड से बिछड़े हाथी ने अंबाडीह गांव में मचाया जमकर उत्पात

Updated at :20 Jun 2017 9:43 AM
विज्ञापन
झुंड से बिछड़े हाथी ने अंबाडीह गांव में मचाया जमकर उत्पात

हजारीबाग रोड : अंबाडीह गांव में झुंड से बिछड़े हाथी ने रविवार की रात में खूब उत्पात मचाया. फसल और कटहल को नष्ट कर दिया. साथ ही स्थानीय राजेंद्र रविदास के घर को ध्वस्त कर दिया. दीवार गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग उठकर हो-हल्ला करने लगे. इसके बाद ग्रामीण एक जगह जुटे और […]

विज्ञापन
हजारीबाग रोड : अंबाडीह गांव में झुंड से बिछड़े हाथी ने रविवार की रात में खूब उत्पात मचाया. फसल और कटहल को नष्ट कर दिया. साथ ही स्थानीय राजेंद्र रविदास के घर को ध्वस्त कर दिया. दीवार गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग उठकर हो-हल्ला करने लगे.
इसके बाद ग्रामीण एक जगह जुटे और हाथी को जंगल में खदेड़ दिया. सूचना मिलने पर वन क्षेत्र पदाधिकारी रामपूजन सिंह, वन पदाधिकारी पुरुषोत्तम पांडेय, विष्णु राय, मदन राय समेत वनरक्षी गांव पहुंचे और नष्ट फसल व घर का जायजा लिया. अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का बात कही. श्री पांडेय ने कहा कि हाथी को भगाने का प्रयास जारी है़ उन्होंने ग्रामीणों को सचेत रहने की सलाह दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola