डुमरी में लालटेन फटने से दो झुलसे

Updated at :20 Jun 2017 9:43 AM
विज्ञापन
डुमरी में लालटेन फटने से दो झुलसे

डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के उरदंगो में रविवार की रात लालटेन फटने से एक बच्चा और एक युवक बुरी तरह झुलस गये. घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे दोनों को उनके परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पातल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को […]

विज्ञापन
डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के उरदंगो में रविवार की रात लालटेन फटने से एक बच्चा और एक युवक बुरी तरह झुलस गये. घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे दोनों को उनके परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पातल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि उरदंगो निवासी परमेश्वर टुडू (33) अपने भतीजे सुनील टुडू (12) के साथ मिल कर घर में रखे लालटेन में तेल भर रहा था. इसी दौरान लालटेन पूरी तरह जलने लगा और ब्लास्ट हो गया.
हादसे में दोनों बुरी तरह से झुलस गये. परिवार वालों ने दोनों को इलाज के लिए घुजाडीह स्थित मीना जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे सुनील को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola