पारसनाथ में पुलिस ने नक्सली को मारा एसएलआर बरामद

Updated at :10 Jun 2017 9:59 AM
विज्ञापन
पारसनाथ में पुलिस ने नक्सली को मारा एसएलआर बरामद

गिरिडीह : मधुबन-खुखरा और निमयाघाट थाना की सीमा पर सिमराढाब-ढोलकट्टा के बीच शुक्रवार की दोपहर को नक्सलियों के साथ पुलिस, सीआरपीएफ व कोबरा जवानों की मुठभेड़ हो गयी. लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया. मारे गये नक्सली के पास से एक एसएलआर हथियार भी मिला है. गिरिडीह के एसपी अखिलेश […]

विज्ञापन
गिरिडीह : मधुबन-खुखरा और निमयाघाट थाना की सीमा पर सिमराढाब-ढोलकट्टा के बीच शुक्रवार की दोपहर को नक्सलियों के साथ पुलिस, सीआरपीएफ व कोबरा जवानों की मुठभेड़ हो गयी.
लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया. मारे गये नक्सली के पास से एक एसएलआर हथियार भी मिला है. गिरिडीह के एसपी अखिलेश बी वारियर को सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का दस्ता पारसनाथ पर्वत की तराई में है. दस्ते में नुनूचंद समेत कई नक्सली के होने की भी सूचना थी. इसी सूचना पर एसपी अखिलेश बी वारियर व सीआरपीएफ 154, कोबरा 203 बटालियन के अधिकारियों ने नक्सलियों को घेरने की रणनीति बनायी और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी. घेराबंदी के क्रम में ढोलकट्टा-सिमराढाब के समीप नक्सलियों के दस्ते से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी. दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक फायरिंग होती रही.
पुलिस का बढ़ता दबाव देख नक्सली पीछे हटने लगे. इसी क्रम में एक नक्सली को पुलिस की गोली लगी और वह वहीं ढेर हो गया. पुलिस ने लाश के पास से एक एसएलआर बरामद किया है,जबकि मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने नक्सली साहित्य समेत भारी मात्रा में अन्य सामग्री भी बरामद की है. बताया जाता है कि इस दस्ते में 20 से अधिक नक्सली थे. पुलिस के इस टीम का नेतृत्व स्वयं एसपी अखिलेश बी वारियर कर रहे थे, जबकि इस टीम में एएसपी दीपक कुमार, एसडीपीओ दीपक शर्मा, एसडीपीओ डुमरी अरविंद कुमार विन्हा, एसटीएफ के अनुरंजन किस्पोट्टा, कोबरा 203 बटालियन, सीआरपीएफ 154 बटालियन और एसटीएफ के अधिकारी व जवान शामिल थे. इधर घटना की खबर पाकर देर शाम डीआइजी भीमसेन टूटी भी घटनास्थल पहुंचे और जवानों की हौसला अफजाई की.
बरामद सामग्री
एसएलआर – 1
मैगजीन -1
कारतूस-52
इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 24
नन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर -1
समेत नक्सली साहित्य, जिलेटिन, कुल्हाड़ी, वर्दी, झंडा, दवा, खाने-पीने के बरतन
मुठभेड़
दोनों ओर से एक घंटे तक होती रही फायरिंग
पुलिस, सीआरपीएफ व कोबरा के जवानों ने की घेराबंदी
मुठभेड़ स्थल से नक्सली साहित्य समेत भारी मात्रा में अन्य सामग्री बरामद
एसपी कर रहे थे जवानों का नेतृत्व
डीआइजी भीमसेन टूटी भी पहुंचे घटनास्थल
मारे गये नक्सली की पहचान नहीं : एसपी
एसपी अखिलेश बी वारियर ने कहा कि मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है, जिसकी पहचान नहीं हो पायी है. अभियान जारी है. इलाके से नक्सलियों का सफाया किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola