गायब युवती केसरिया से बरामद

Updated at :10 Jun 2017 9:22 AM
विज्ञापन
गायब युवती केसरिया से बरामद

केसरिया : दिल्ली से शादी की नीयत से भगायी गयी युवती को पुलिस ने शुक्रवार को केसरिया से बरामद कर लिया है. साथ ही इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दे दी गयी है. युवती के पिता ने पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के अलीपुर थाने में 28 अगस्त 16 को प्राथमिकी […]

विज्ञापन
केसरिया : दिल्ली से शादी की नीयत से भगायी गयी युवती को पुलिस ने शुक्रवार को केसरिया से बरामद कर लिया है. साथ ही इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दे दी गयी है.
युवती के पिता ने पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के अलीपुर थाने में 28 अगस्त 16 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें केसरिया निवासी मुकेश पटेल को आरोपित किया था.
थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि दिल्ली के अलीपुर थाने में मामला दर्ज था. उसी आधार पर छापेमारी कर युवती को उसके प्रेमी के साथ केसरिया स्थित घर से बरामद किया गया है. दिल्ली से आये पुलिस व महिला कांस्टेबल को सौंप दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola