धनवार में वज्रपात से बच्ची की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Jun 2017 8:53 AM
विज्ञापन

दुखद. कहर बन आसमान से गिरी बिजली डोरंडा : धनवार थाना अंतर्गत डोरंडा में गुरुवार की दोपहर बारिश के दौरान वज्रपात से यहां के प्रकाश विश्वकर्मा की नौ वर्षीय पुत्री धुरपा कुमारी की मौत हो गयी. वह अपनी घर से थोड़ी दूर अवस्थित खेत में अपने तीन बहनों के साथ खेल रही थी. बारिश से […]
विज्ञापन
दुखद. कहर बन आसमान से गिरी बिजली
डोरंडा : धनवार थाना अंतर्गत डोरंडा में गुरुवार की दोपहर बारिश के दौरान वज्रपात से यहां के प्रकाश विश्वकर्मा की नौ वर्षीय पुत्री धुरपा कुमारी की मौत हो गयी. वह अपनी घर से थोड़ी दूर अवस्थित खेत में अपने तीन बहनों के साथ खेल रही थी. बारिश से बचने के लिए सभी खेत के बगल में स्थित महुआ पेड़ के नीचे खड़ी हो गयीं. इसी दौरान पेड़ पर वज्रपात हो गया, जिससे तीनों बेहोश हो गयी. परिजनों को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद लक्ष्मी व तुलसी को तो होश आ गया, लेकिन तीसरी बहन धुरपा अचेत पड़ी रही.
उसे पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. खबर पाकर धनवार थाना के एएसआइ सियाराम पंडित व बुद्धदेव उरांव घटनास्थल पर पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










