आपराधिक घटनाओं के खिलाफ आजसू की रैली
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Jun 2017 8:53 AM
विज्ञापन

हजारीबाग रोड : सरिया व आस-पास के क्षेत्र में बढ़ रही अापराधिक घटनाओं व पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र यादव पर फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर आजसू पार्टी ने बुधवार को रैली निकाली. नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव सह जिप सदस्य अनूप कुमार पांडेय ने किया़ रैली अस्पताल परिसर से निकल कर पूरे […]
विज्ञापन
हजारीबाग रोड : सरिया व आस-पास के क्षेत्र में बढ़ रही अापराधिक घटनाओं व पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र यादव पर फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर आजसू पार्टी ने बुधवार को रैली निकाली. नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव सह जिप सदस्य अनूप कुमार पांडेय ने किया़ रैली अस्पताल परिसर से निकल कर पूरे सरिया बाजार का भ्रमण करते हुए विवेकानंद चौक पहुंची़ यहां नुक्कड़ सभा की गयी. सभा में जिला सचिव अनूप पांडेय ने कहा कि सरिया में लगातार अापराधिक घटनाएं बढ़ रही है़
हाल ही में तिलकधारी महतो की हत्या, हजारीबाग रोड स्टेशन में दिन दहाड़े व्यापारी के साथ लूट हो या पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पर गोलीबारी का मामला, पुलिस इनका उद्भेदन करने में विफल रही. वहीं पुलिस वीरेंद्र यादव पर झूठा केस कर उसे गिरफ्तार कर वाहवाही लूट रही है़ सभा को कई लोगों ने संबोधित किया़ अध्यक्षता पंसस रामविलास पासवान ने की. संचालन प्रखंड सचिव रोहित मंडल ने किया़ मौके पर मन्नू मोदी, धर्मवीर वर्मा, पंकज राणा, उमेश पासवान, चंद्रशेखर यादव, सुभाष वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










