आदिवासी छात्रा समेत दो लड़की का अपहरण कर किया दुष्कर्म
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :06 Jun 2017 9:20 AM
विज्ञापन

शर्मनाक. नगर एवं मुफ्फसिल थाना में दर्ज हुई अलग-अलग प्राथमिकी आदिवासी छात्रा समेत दो लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है. एक घटना नगर थाना क्षेत्र और दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. गिरिडीह : आदिवासी छात्रा समेत दो लड़कियों का अपहरण कर दुष्कर्म को लेकर नगर एवं मुफ्फसिल थाना […]
विज्ञापन
शर्मनाक. नगर एवं मुफ्फसिल थाना में दर्ज हुई अलग-अलग प्राथमिकी
आदिवासी छात्रा समेत दो लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है. एक घटना नगर थाना क्षेत्र और दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है.
गिरिडीह : आदिवासी छात्रा समेत दो लड़कियों का अपहरण कर दुष्कर्म को लेकर नगर एवं मुफ्फसिल थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मुफस्सिल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पहला मामला नगर थाना क्षेत्र का है. थाना में दिये आवेदन में भेलवाघाटी निवासी नाबालिग आदिवासी छात्रा ने कहा है कि अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना तीन जून को घटी है. छात्रा गिरिडीह शहर में किराये के घर में रहकर पढ़ाई करती है. छात्रा की शिकायत पर नगर थाना में मामला (कांड संख्या 172/17 धारा 376 जी, 363 भादवि एवं 4/8 पोक्सो एक्ट) दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में छात्रा ने कहा है कि तीन जून की शाम छह बजे वह स्वर्ण चित्र मंदिर भंडारीडीह के पास खरीदारी करने गयी थी. इसी दौरान उसके सामने दो बाइक पर सवार पांच लड़के पहुंचे.
लड़कों में एक शशि मुर्मू (पिता पूरन मुर्मू) एवं दूसरा अजित मुर्मू (पिता सुलेमान मुर्मू) दोनों मंदनाडीह थाना भेलवाघाटी तथा अन्य तीन अज्ञात थे. छात्रा का कहना है कि सभी ने जबरन उसका मुंह दबा दिया और जबरन उसे बाइक पर बैठा लिया. इसके बाद उसे भेलवाघाटी के मंदनाडीह में पश्चिम तरफ पहाड़ी के पास सुनसान जगह पर ले जाकर दो लड़कों ने उससे दुष्कर्म किया. किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दी. इसके बाद शशि उसे अपने घर ले गया. इसी दौरान वह किसी तरह भागकर अपने घर आ गयी. नगर पुलिस का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पीड़िता की मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी
वहीं मुफ्फसिल थाना में एक अन्य पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी (कांड संख्या 197/17 धारा 376/366 ए) दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि चार जून की रात लगभग 10 बजे पूरा परिवार खाना खाकर सोने चला गया. उनकी नाबालिग बेटी कमरे में अकेली थी. मां का कहना है कि रात लगभग एक बजे उनकी नींद खुली तो उसकी बेटी अपने कमरे में नहीं थी.
उसी समय उसने अपने पुत्र एवं पड़ोसियों के साथ उसकी खोजबीन शुरू कर दी. खोजबीन के क्रम में पता चला कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धोबिया अहरी के मो़ रमजान (पिता मो़ समसुद्दीन मियां) उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. उसे यह भी पता चला है कि मो़ रमजान उनकी बेटी के साथ बहला-फुसलाकर दुष्कर्म भी किया है. इस संदर्भ में पुलिस इंस्पेक्टर रामनारायण चौधरी ने कहा कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










