पारसनाथ को सीआरपीएफ के साथ खंगाल रही पुलिस

Updated at :06 Jun 2017 9:19 AM
विज्ञापन
पारसनाथ को सीआरपीएफ के साथ खंगाल रही पुलिस

गिरिडीह : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ का अभियान पिछले एक वर्ष से पारसनाथ में लगातार चल रहा है. इस अभियान के दौरान पुलिस को कई बड़ी सफलता भी मिली है और इलाके में विकास कार्य को गति भी दी गयी,लेकिन इस बीच पिछले कुछ महीने से क्षेत्र में माओवादियों […]

विज्ञापन
गिरिडीह : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ का अभियान पिछले एक वर्ष से पारसनाथ में लगातार चल रहा है. इस अभियान के दौरान पुलिस को कई बड़ी सफलता भी मिली है और इलाके में विकास कार्य को गति भी दी गयी,लेकिन इस बीच पिछले कुछ महीने से क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधि बढ़ी.
पिछले दिनों नक्सली बंद के दौरान मधुबन, बिरनी व सरिया थाना इलाके में नक्सलियों के उत्पात को देखते हुए पुलिस ने अभियान को तेज कर दिया है. पारसनाथ के तराई के इलाके में जिला पुलिस के साथ सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर के जवान माओवादियों की तलाश कर रहे हैं. बताया जाता है कि एएसपी दीपक कुमार की अगुआई में यह अभियान चल रहा है. शुक्रवार को डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकर नक्सलियों के खिलाफ रणनीति बनायी.इसके बाद जवान नयी ऊर्जा के साथ अभियान में जुट गये हैं.
डीआइजी रखे हुए हैं अभियान पर नजर: डीजीपी के दौरा के बाद हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीआइजी भीमसेन टूटी पारसनाथ में चल रहे अभियान पर नजर रखे हुए हैं. प्रत्येक दिन प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है. वहीं एसपी एबी वारियर भी लगातार अभियान में शामिल पदाधिकारियों से संपर्क में हैं. सोमवार को पुलिस-सीआरपीएफ के जवानों की कई टीमों ने क्षेत्र को खंगाला. एएसपी दीपक कुमार ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस-सीआरपीएफ का अभियान लगातार जारी है. अभियान को और भी गति दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola