नि:शुल्क पौधा वितरण का निर्णय

Updated at :06 Jun 2017 9:18 AM
विज्ञापन
नि:शुल्क पौधा वितरण का निर्णय

गिरिडीह : पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रीन वे आॅर्गनाइजेशन ने बैठक की. इसका संचालन संस्था के सचिव विक्रम कुमार मिश्रा ने किया. इस दौरान मानसून के दौरान नि:शुल्क पौधरोपण व वितरण करने, पॉलिथीन पर पाबंदी पर जोर दिया गया. बैठक में मुख्य रूप से टारजन, नेहा, सनी बाबा गिरि, राकेश मिश्रा, रुबी रानी समेत […]

विज्ञापन
गिरिडीह : पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रीन वे आॅर्गनाइजेशन ने बैठक की. इसका संचालन संस्था के सचिव विक्रम कुमार मिश्रा ने किया. इस दौरान मानसून के दौरान नि:शुल्क पौधरोपण व वितरण करने, पॉलिथीन पर पाबंदी पर जोर दिया गया. बैठक में मुख्य रूप से टारजन, नेहा, सनी बाबा गिरि, राकेश मिश्रा, रुबी रानी समेत कई मौजूद थे.
थाना परिसर में पौधरोपण
गिरिडीह : यस वी कैन संस्था के बैनर तले नगर थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर पुअनि श्रीनिवास कुमार, शशि भूषण राय, श्रीलाल मुनिराम, इस्माइल मरांडी, जया कुमारी, रमेश कुमार, अमित कुमार, अमित कुमार, संगीता देवी, अभिषेक कुमार समेत कई मौजूद थे. संस्था सचिव रुपेश कुमार, अध्यक्ष संजय कुमार ने पर्यावरण संतुलन के लिये पौधरोपण पर जोर दिया.
भाजयुमो ने 10 फलदार पौधे लगाये
भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबलु भारद्वाज ने सोमवार सेनादोनी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान दस फलदार पौधे लगाये गये. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधा लगाना आवश्यक है. कहा कि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सिर्फ पौधा लगाना लक्ष्य न हो, बल्कि पौधा पेड़ का रूप कैसे ले, इसका रखरखाव भी करना होगा. मौके पर चंदन देव, किसलय देव, सुबोध देव, राजेश कुंवर, अमित विक्रम आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola