अवैध निकासी रोकने के लिए कार्यशाला आज

अवैध निकासी रोकने के लिए कार्यशाला आज
गढ़वा. झारखंड के कुछ जिलों में वेतन मद से बड़ी राशि की अवैध निकासी के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. वित्त विभाग के निर्देश पर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सभी विभागों में इस प्रकार की गड़बड़ियों को रोकने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया है. यह कार्यशाला शनिवार को समाहरणालय के सभागार कक्ष में आयोजित होगी. उपायुक्त ने बताया कि बोकारो और हजारीबाग में पुलिस विभाग में करोड़ों की अवैध निकासी के मामले सामने आये हैं. गढ़वा जिले में ऐसी किसी भी संभावना को रोकने के लिए निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों, प्रधान सहायकों और बिलिंग क्लर्कों को प्रशिक्षित किया जायेगा. प्रशिक्षण में बिलिंग प्रणाली की खामियों को पहचानना, डिजिटल सुरक्षा और वित्तीय नियमों का कड़ाई से पालन करना सिखाया जायेगा. सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




