ePaper

महिला से 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन की ठगी

Updated at : 28 Apr 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
महिला से 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन की ठगी

महिला से 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन की ठगी

विज्ञापन

खरौंधी. खरौंधी थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव में एक महिला से 10 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन की ठगी हो गयी है. महिला ने सोमवार को खरौंधी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. मझिगावां निवासी श्यामलाल साह की पत्नी मानमती देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे एक युवक बाइक से आया और अपना नाम परमेंदर साह बताया. उसने बताया कि पूर्व विधायक ने उन्हें भेजा है. उन्होंने जो चापाकल के लिए आवेदन दिया था, वह स्वीकृत हो गया है. 25 हजार रुपये लेकर भवनाथपुर में रजिस्ट्रेशन करवाने चलना है. इस पर मानमती देवी ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं है. घर में सिर्फ पांच हजार रुपये हैं. इस पर उस व्यक्ति ने पैसा जल्दी व्यवस्था कर भवनाथपुर चलने को कहा और चला गया. कुछ देर बाद वेह और उसका बेटा भवनाथपुर पहुंचे, तो वह उनलोगों के पास आकर अपने बाइक से उन्हें श्रीवंशीधर नगर कचहरी ले गया. वहां उसने पांच हजार रुपये उनलोगों से लिया तथा और पैसा मांगने लगा. इस दौरान उसने बहियार मोड़ के संदीप कुमार नामक सीएसपी संचालक का फोन-पे नंबर दिया. मजबूरन उसने अपने दामाद से पांच हजार रुपये और मांगकर संदीप कुमार के खाता में पैसा डलवा दिया. इसके बाद उसने कहा कि उसकी मोबाइल में ओटीपी आयेगा और मोबाइल ले लिया. इसके बाद मोबाइल लेकर वह भाग गया. पूरे दिन वे लोग श्री वंशीधर नगर में उसके आने का इंतजार करते रहे. लेकिन वह वापस नहीं आया और न उससे बात हुई. बेटी की शादी रुक जायेगी : मानमती देवी ने रोते हुए बताया कि उसके घर की स्थिति ठीक नहीं है. सात जून को उसके घर में बेटी की शादी है. यदि उसे पैसा नहीं मिला, तो बेटी की शादी रुक जायेगी. सोमवार को खरौंधी थाना में आवेदन देकर उसने कार्रवाई की मांग की हूै. आवेदन मिलने पर ही होगी कार्रवाई : वहीं इस संबंध में खरौंधी थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. यदि महिला के साथ किसी तरह का ठगी हुई है और उसने थाना में आवेदन दिया है, तो इसकी जांच कर वह कार्रवाई करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola