गढ़वा में महिला को सांप ने डसा, स्थिति गंभीर
गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र में एक महिला को सांप ने डस लिया. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.
गढ़वा: झारखंड के जिले के कांडी थाना क्षेत्र स्थित चौबे मझिगामा गांव निवासी वीरेंद्र साव की पत्नी इंदू देवी को सांप ने डस लिया. इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि इंदु देवी अपने घर से सड़क पर घूमने के लिए सोमवार की शाम को गयी हुई थी.
मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
इसी क्रम में सांप ने उसके दाएं पैर में डस लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर दिया.
डॉक्टर ने क्या कहा?
इसके बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










