पुलिस से हाथापाई कर ग्रामीणों छुड़ाया जब्त ट्रैक्टर

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 21 May 2026 9:31 PM

विज्ञापन

पुलिस से हाथापाई कर ग्रामीणों छुड़ाया जब्त ट्रैक्टर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रंका रंका थाना क्षेत्र के अनहर गांव में पुलिस द्वारा जब्त किये गये तेंदू पत्ता लदे ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने बलपूर्वक छुड़ा लिया. इस दौरान पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच हाथापाई भी हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए रंका थाना पुलिस ने 10 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. त्वरित कार्रवाई में जुन गांव निवासी अरुण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी के नेतृत्व में पुलिस मंगलवार रात दुधवल गांव में वारंटियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी पर थी. इसी दौरान अनहर मोड़ के पास तेंदू पत्ता लदे एक ट्रैक्टर को रोककर जब्त किया गया. जब ट्रैक्टर को रंका थाना ले जाया जा रहा था, चालक ने इसकी सूचना मालिक और कारोबारियों को दे दी. देखते ही देखते दुधवल, अनहर, जुन और बाहोकुदर सहित तीन-चार आसपास के गांवों के करीब 40-50 ग्रामीण मौके पर जुट गये. उन्होंने पुलिस का विरोध किया और जबरदस्ती ट्रैक्टर छुड़ा लिया. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष केदू पत्ता का टेंडर आधा दर्जन गांवों में नहीं हुआ है. इसके बावजूद ग्रामीण अवैध रूप से तेंदू पत्ता तोड़कर छत्तीसगढ़ में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं, जिससे क्षेत्र में अवैध कारोबार बढ़ रहा है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola