पिकअप में लदे 17 पशुओं को ग्रामीणों ने कराया मुक्त
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 21 May 2026 9:38 PM
पिकअप में लदे 17 पशुओं को ग्रामीणों ने कराया मुक्त
प्रतिनिधि, कांडी कांडी थाना क्षेत्र के मझिआंव-सुंडीपुर मुख्य पथ पर ग्राम जयनगरा में ग्रामीणों ने 17 मवेशियों से भरे पिकअप को पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार वाहन संख्या बीआर 01-जीके-8579 की पिकअप एक ट्रैक्टर से टकरा गयी थी, जिससे ग्रामीणों की नजर पिकअप पर लदे मवेशियो पर पड़ गयी. जांच में पता चला कि पिकअप में मवेशियों के मुंह, पैर और अन्य भाग एक-दूसरे से बांधकर रखा गया था. ग्रामीणों ने उप चालक लाल मोहम्मद अंसारी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी. थाना एएसआई पिंटू कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने सभी मवेशियों को वाहन से उतारा और उप चालक को पुलिस के हवाले किया. उप चालक ने बताया कि नगर के पास से मवेशियों को फिराज खां द्वारा लोड किया गया था और ये बिहार के रोहतास जिले के बारुन जा रहे थे. वहीं ड्राइवर सुरेंद्र सिंह मौके से भागने में सफल रहा. साथ ही पिकअप पर कुछ अन्य लोग भी सवार थे, जिनमें जावेद कुरैशी, हफ्जुल अंसारी, शमशेर अंसारी, मुस्कान अंसारी और नवीर अंसारी शामिल थे. एएसआइ पिंटू कुमार ने सभी मवेशियों को मुखिया व उप मुखिया को सुपुर्द किया और पिकअप वाहन को जब्त कर थाना ले गये. थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि पिकअप वाहन के उप चालक को हिरासत में लिया गया है. साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










