सांसद विष्णु दयाल राम बने वियतनाम संसदीय मैत्री समूह के लीडर

Updated:
विज्ञापन
सांसद विष्णु दयाल राम बने वियतनाम संसदीय मैत्री समूह के लीडर

भारत की संसदीय कूटनीति को मिलेगी मजबूती, लोकसभा अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन

भारत की संसदीय कूटनीति को मिलेगी मजबूती, लोकसभा अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी प्रतिनिधि, गढ़वा पलामू सांसद विष्णु दयाल राम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वियतनाम के लिए संसदीय मैत्री समूह का लीडर (अध्यक्ष) मनोनीत किया है. विश्व के 60 से अधिक देशों के साथ संसदीय संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में भारत सरकार की यह एक बड़ी पहल है. पलामू सांसद को मिली इस अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी से गढ़वा और पलामू के कार्यकर्ताओं व आम जनता में हर्ष का माहौल है. सांसद विष्णु दयाल राम ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल से भारत की ””””पार्लियामेंट्री डिप्लोमेसी”””” को वैश्विक स्तर पर एक नयी पहचान मिल रही है. उन्होंने कहा कि इस समूह के माध्यम से भारत और वियतनाम के सांसदों के बीच सीधा संवाद होगा. इससे न केवल संसदीय परिपाटियों का आदान-प्रदान होगा, बल्कि तकनीक, सामाजिक नीतियों, संस्कृति और वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा की जायेगी. बताया गया कि लोकसभा अध्यक्ष ने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के अनुभवी सांसदों को इन मैत्री समूहों के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य ””””संसद से संसद”””” और ””””जनता से जनता”””” के बीच संपर्क बढ़ाना है. इससे भारत के अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी और एक-दूसरे की सर्वोत्तम संसदीय प्रथाओं को समझने का अवसर मिलेगा. ………… कोट मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त करता हूं. यह नियुक्ति गढ़वा-पलामू के गौरव के साथ-साथ भारत की विदेश नीति को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का माध्यम होगा. विष्णु दयाल राम, सांसद, पलामू

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola