बाबा साहेब के विचारों को ही हथियार बना इस्तेमाल करें

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
बाबा साहेब के विचारों को ही हथियार बना इस्तेमाल करें

बाबा साहेब के विचारों को ही हथियार बना इस्तेमाल करें

विज्ञापन

गढ़वा.

जन चेतना मंच ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन शहर के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल के प्रांगण में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा नेता सूरज गुप्ता एवं समाजसेवी अनिरुद्ध प्रसाद सोनी मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन केशरी ने की. गोष्ठी में सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर नमन करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया. सूरज गुप्ता ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने दुनिया का सबसे मजबूत और लचीला लोकतंत्र भारतीय संविधान के माध्यम से भारत को दिया. वर्तमान समय में बाबा साहब के विचार की प्रासंगिकता अधिक बढ़ी है. उन्होंने कहा कि समाज के बीच भ्रष्टाचार, शोषण व दमन को समाप्त करने के लिए बाबा साहब के विचारों को ही हथियार के रूप में इस्तेमाल करना होगा.

उपस्थित लोग : कार्यक्रम में जल सहिया संघ जिला अध्यक्ष मालती देवी, वरिष्ठ समाजसेवी सुमेर चौधरी, अधिवक्ता विक्की साहू, चंचल रवि, टेंपो चालक संघ के जिला अध्यक्ष बसंत पासवान, बाबूलाल यादव, प्रदीप कुशवाहा, भुईहर समाज के जिला अध्यक्ष रामलाल भुईहर, संदीप अग्रहरि, सुनीता देवी, धनंजय पासवान, प्रदीप कुशवाहा, मधु देवी, अनीता देवी, राजपति देवी, मोतीलालजी, अरुण चंद्रवंशी व अखिलेश रवि सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola