करंट की चपेट में आने से दो मासूम भाइयों की मौत
Updated at : 19 Sep 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन

खेत में लटके बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हुआ हादसा
विज्ञापन
खेत में लटके बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हुआ हादसा
मां और बड़े भाई की बची जान, गांव में मातममुकेश तिवारी, रमकंडा (गढ़वा)
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के फगमरी टोले में शुक्रवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में लटके बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गयी. हादसे में बच्चों की जान तो नहीं बच सकी, लेकिन उन्हें बचाने दौड़े उनकीमां और 15 वर्षीय बड़े भाई की जान बाल-बाल बच गयी. मृतकों की पहचान 10 वर्षीय शिवम पासवान और आठ वर्षीय शिवा पासवान के रूप में हुई है. दोनों रमकंडा के फगमरी निवासी जोगेंद्र पासवान के पुत्र थे. दो मासूम भाइयों की असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि पड़ोसी ने अपने घर में बिजली जलाने के लिए खेत के रास्ते से नंगा तार खींच रखा था.खेलने के क्रम में खेत पहुंचे थे बच्चे
जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे दोनों भाई घर के पास खेल रहे थे. खेलते-खेलते वे पास के मक्के के खेत में पहुंच गये. इसी दौरान खेत में नीचे लटके बिजली के तार की चपेट में आने से दोनों मासूम मौके पर ही गिर पड़े. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी मां और बड़ा भाई शिवशंकर खोजते हुए खेत पहुंचे. बच्चों को गिरा देख जैसे ही उठाने का प्रयास किया, तो वे भी करंट की चपेट में आ गये. शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को तार से अलग कर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.पुलिस ने किया तार जब्त
घटना की सूचना मिलते ही रमकंडा थाना के एसआई सतीश कुमार, कंचन कुमार और सुरेंद्र यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने खेत में बिछा नंगा तार जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




