ePaper

पंडा नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, गांव में मातम

Updated at : 03 Sep 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
पंडा नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, गांव में मातम

पंडा नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, गांव में मातम

विज्ञापन

केतार. थाना क्षेत्र के ताली गांव में बुधवार की शाम हृदयविदारक घटना सामने आयी. गांव के रवि साह की सात वर्षीय पुत्री स्वीटी (बुधनी) कुमारी और सत्येंद्र विश्वकर्मा की आठ वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी जिसकी मौत पंडा नदी में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां अपने गांव की अन्य चार अबोध बच्चियों व परिजनों के साथ कर्मा व्रत कर नदी में स्नान करने गयी थीं. इसी दौरान स्नान करते-करते दोनों गहरे पानी में समा गयीं. साथ मौजूद बच्चियों व परिजनों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी. यहां सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चियों को अचेत अवस्था में नदी से बाहर निकाला गया. साथ ही तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में करमा पर्व मातम में बदल गया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी अस्पताल पहुंचे तथा आगे की कार्रवाई में जुट गये. इस मौके पर जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद, समाजसेवी पंकज सिंह, सुनील कुमार ने दुख व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola