दो दिवसीय बंशीधर महोत्सव कल से, सीएम होंगे शामिल

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
दो दिवसीय बंशीधर महोत्सव कल से, सीएम होंगे शामिल

दो दिवसीय बंशीधर महोत्सव कल से, सीएम होंगे शामिल

विज्ञापन

गढ़वा. पर्यटन खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से दो दिवसीय बंशीधर महोत्सव का आयोजन 19 एवं 20 मार्च को श्री बंशीधर नगर के गोसाईंबाग मैदान में होगा. इसका उदघाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति हो, इसको लेकर सोमवार को जागरूकता रथ रवाना किया गया. गढ़वा समाहरणालय परिसर से उपायुक्त शेखर जमुआर ने झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. मौके पर बताया गया कि यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों व गावों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा. दो दिवसीय इस राजकीय महोत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति राज्य व देश के विभिन्न प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा की जायेगी. इसके अलावे जिले के विभिन्न स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे. पहले व दूसरे दिन इनका होगा कार्यक्रम : बताया गया कि श्री बंशीधर महोत्सव में पहले दिन बुधवार 19 मार्च को आर्यन महाकाल (राधे कृष्णा एंट्री), बिपिन मिश्रा एंड ग्रुप (शंख नाद), न्यू झारखंड कला संगीत सूजन केंद्र (नागपुरी नृत्य), नटराज कला केंद्र (छऊ नत्य), आर्यन महाकाल ग्रुप (कृष्णा लीला), अनुपमा यादव (भोजपुरी सिंगर), पूजा चटर्जी (इंडियन आइडल सीजन तीन फाइनलिस्ट) एवं सलमान अली (इंडियन आइडल सीजन 10वीं विजेता) अपनी प्रस्तुति देंगे. जबकि दूसरे दिन 20 मार्च गुरुवार को 15 लोगों द्वारा गंगा आरती की जायेगी. इसमें वाराणसी के कलाकार हिस्सा लेंगे. वहीं शशांक शेखर (इंडियन सेमी क्लासिकल सिंगर), मानभूम संस्कृति समिति (पाइका नृत्य), राजीव निगम (कॉमेडियन), जॉली मुखर्जी (बॉलीवुड सिंगर), रजत आनंद एवं हेमंत बृजवासी (विजेता सारेगामापा) की भी प्रस्तुति होगी. रथ रवानगी के वक्त थे मौजूद : जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाने के दौरान अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला नज़ारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह व डीपीएम जेएसएलपीएस विमलेश शुक्ला समेत अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola