दो बच्चों ने तारपीन का तेल पिया, हालत गंभीर
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 11 Jun 2026 9:00 PM
दो बच्चों ने तारपीन का तेल पिया, हालत गंभीर
गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बुधवार देर शाम दो बच्चे तारपीन का तेल पीने से गंभीर रूप से बीमार हो गये. बीमार बच्चों में रबदा गांव (खुरा टोला) निवासी मनोज उरांव का तीन वर्षीय पुत्र विशाल कुमार और टाटी दीरी गांव निवासी एकबाल अंसारी की जो वर्षीय पुत्री आलिया खातून शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चों के माता-पिता नवादा गांव में एक ही मकान में किराये पर रहते हैं, जहां पेंट- पोचारा का काम चल रहा है. बुधवार को काम खत्म होने के बाद मजदूरों ने लापरवाही बरतते हुए तारपीन तेल की बोतल को आंगन में रखी एक चौकी के नीचे रख दिया था. इसी बीच खेलते-खेलते दोनों मासूम बच्चे वहां पहुंच गये और पानी समझकर बोतल में रखा तारपीन का तेल पी लिया. तेल पीने के कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजनों ने दोनों को लेकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सही समय पर इलाज मिलने से दोनों की स्थिति में सुधार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










