13 वर्षों से फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार

13 वर्षों से फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार
श्री बंशीधर नगर. नगर ऊंटारी थाना पुलिस ने शनिवार को 13 वर्षों से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त में ग्राम गरबांद निवासी बिशुनदेव उरांव व विजय उरांव शामिल हैं. थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. थाना प्रभारी ने कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वर्षों से फरार चल रहे अपराधियों को अब किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जायेगा. उल्लेखनीय है कि नगर ऊंटारी थाना पुलिस ने बीते 10 दिनों में कुल 16 गिरफ्तारी की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




