भगत सिंह, रातगुरू व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
भगत सिंह, रातगुरू व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

भगत सिंह, रातगुरू व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

विशुनपुरा. रौनियार समाज द्वारा रविवारीय सप्ताहिक बैठक में शहीद दिवस का आयोजन किया गया. रौनियार समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के आवास पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फोटो पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. समाज के जिला अध्यक्ष नवल किशोर गुप्ता ने कहा कि 1931 में इसी दिन अंग्रेजों ने लाहौर जेल में इन तीनों क्रांतिकारियों को फांसी दी थी. इसी कारण 23 मार्च पूरे देश में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों के बलिदान की वजह से ही आज हम एक स्वतंत्र देश में शान से रह रहे हैं. मौके पर अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, सचिव मनोज कुमार, भोला नाथ साहू, संतोष गुप्ता, पंकज गुप्ता, माणिक गुप्ता व सुशील गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola