इस वर्ष नौ दिनों तक प्रवचन के साथ छउ नृत्य बनेगा आकर्षण का केंद्र

दुर्गा बाड़ी में 59 वर्षों से हो रहा दुर्गोत्सव का आयोजन, इस वर्ष भी तैयारी में जुटी समिति
दुर्गा बाड़ी में 59 वर्षों से हो रहा दुर्गोत्सव का आयोजन, इस वर्ष भी तैयारी में जुटी समिति मुकेश तिवारी, रमकंडा रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के बिचला टोला स्थित दुर्गा बाड़ी मंदिर में हर वर्ष नवजीवन संघ की ओर से धूमधाम से दुर्गोत्सव का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारी की जा रही है. समिति के अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस बार नौ दिनों तक प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है. चित्रकूट के पंडित श्री कृष्ण कुंडल जी महाराज को प्रवचन के लिए बुलाया गया है. वहीं विजयादशमी के दिन आकर्षक छउ नृत्य का भी आयोजन किया जायेगा. अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस बार पूजा पंडाल को भव्य रूप में सजाया जा रहा है. बिचला टोला के दुर्गा बाड़ी में वर्ष 1966 में दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई थी, जब गांव के बुजुर्गों ने सामूहिक सहयोग से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की थी. उस दौर में पूजा का आरंभ एक साधारण झोपड़ी से हुआ था. समय बीतने के साथ पूजा निरंतर आगे बढ़ती गयी. आज स्थिति यह है कि साधारण झोपड़ी से शुरू हुई यह परंपरा एक भव्य मंदिर तक पहुंच चुकी है. …………….. हिन्दू मुस्लिम समुदाय मिलकर करते थे नाटक का मंचन नवजीवन संघ के अध्यक्ष अमित प्रसाद ने बताया कि जब आधुनिक युग की शुरुआत नहीं हुई थी, तब दशहरे के दिन यहां नाटक का मंचन होता था. उस समय नाटक के मंचन में हिन्दू मुस्लिम समुदाय एक साथ मिलकर नाटक प्रस्तुत करते थे. धीरे धीरे समय बदलते गया और कार्यक्रमों का स्वरूप भी बदल गया. ……………. बाजारी टोला में भी होगा आयोजन वर्ष 1962 रमकंडा के बाजारी टोला में पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ था. उस समय गांव के अख्लेश्वर मुखिया, नन्हक साव, जगरनाथ साव सहित अन्य लोगों के सहयोग से पूजा की शुरुआत की गयी थी. इस वर्ष भी यहां धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




