अस्पताल में स्लाइन स्टैंड नहीं, हाथ में बोतल लेकर खड़े रहे घायल के परिजन

गढ़वा के सदर अस्पताल में सुविधाओं का अभाव, मरीज परेशान
गढ़वा के सदर अस्पताल में सुविधाओं का अभाव, मरीज परेशान कुव्यवस्था (कैच वर्ड) प्रभाष मिश्रा, गढ़वा गढ़वा जिला सदर अस्पताल अपनी खराब व्यवस्थाओं के कारण एक बार फिर चर्चा में है. शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक दशरथ कुमार सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल की हालत देखकर परिजन सकते में पड़ गये. अस्पताल में स्लाइन (पानी) चढ़ाने के लिए एक भी स्टैंड नहीं था, जिस कारण परिजनों को घंटों बोतल हाथ में लेकर खड़ा रहना पड़ा. जानकारी के अनुसार धुरकी थाना क्षेत्र के बरसौती गांव हुई सड़क दुर्घटना में दशरथ घायल हो गया था, जिसके बाद उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्लाइन चढ़ाने के लिए स्टैंड ही नहीं था. इसके बाद परिजन खुद बोतल पकड़कर खड़े रहे और युवक का इलाज कराया. काफी मिन्नतों के बाद ही उसका प्राथमिक उपचार शुरू हो सका. डीसी ने सुधार का दिया निर्देश डीसी अनन्य मित्तल ने शनिवार को सदर अस्पताल की उपाधीक्षक को तलब किया और उन्हें सुधार का निर्देश दिया. इसके बाद अस्पताल की साफ-सफाई भी करायी गयी. गढ़वा सदर अस्पताल का पुराना कुव्यवस्था का इतिहास गढ़वा सदर अस्पताल पहले भी सुविधाओं को लेकर चर्चा में आया था, जब ड्रेसिंग रूम में पंखा और एसी खराब थी और मरीजों के परिजन उन्हें कूट के सहारे हवा दे रहे थे. वहीं कुछ दिनों पहले ही एक वृद्ध महिला को एंबुलेंस नहीं मिला था, जिसके कारण उन्हें ठेले के सहारे अस्पताल पहुंचाया गया था. अब स्लाइन स्टैंड की कमी ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की दावों की पोल खोल दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




