ePaper

आतंकियों को पकड़ कर फांसी दे देनी चाहिए

Updated at : 27 Apr 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकियों को पकड़ कर फांसी दे देनी चाहिए

आतंकियों को पकड़ कर फांसी दे देनी चाहिए

विज्ञापन

गढ़वा.

झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में आतंकियों के द्वारा निहत्थे छब्बीस नागरिकों की नृशंस हत्या होने पर उनकी आत्मा की शांति एवं आतंकियों को कड़ी सजा देने के लिए आक्रोश मार्च सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. टाउन हॉल गढ़वा के मैदान से घंटाघर रंका मोड़ तक कैंडल मार्च निकाला गया. इसमें सैकड़ों शिक्षकों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शिरकत की. यह रैली हिंदुस्तान जिन्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, देश के आतंकी होश में आओ, हिन्दुस्तान का एक ही नारा, पूरा कश्मीर और पीओके हमारा, भारत माता की जय, आवाज दो हम एक हैं जैसे आक्रोश भरे नारों के साथ निर्धारित स्थल घंटाघर रंका मोड़ पहुंची तथा वहां श्रद्धांजलि सभा में तब्दिल हो गयी. मौके पर फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता ने कहा कि इस नृशंस हत्या की जितनी निंदा की जाये वह कम होगी. भारत सरकार जितनी जल्दी हो सके, उन आतंकियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देना सुनिश्चित करे.

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला ईकाई गढ़वा के वरीय उपाध्यक्ष डॉ महताब आलम ने कहा कि इन आतंकियों को पकड़ कर बीच चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए. झारोटेफ महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विमला तिग्गा ने कहा कि जिन आतंकियों ने कई महिलाओं के सिंदूर धो डाले और कई मां की गोद उजाड़ डाले, ऐसे उग्रवादियों को कभी माफी नहीं मिलनी चाहिए. हिमांशु पाठक व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

उपस्थित लोग : मौके पर जिला सचिव विमलेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा, डॉ कृष्ण कुमार यादव, दिलीप कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनय राम, मनोज संसाई, नागेन्द्र चौधरी, सरफुल्लाह अंसारी, शिक्षक दिनेश यादव, उमेश कुमार सिंह, मिथिलेश पटेल, मंसूर आलम व नैन कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola