सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेगा सदर अस्पताल का ओपीडी

Updated:
विज्ञापन
सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेगा सदर अस्पताल का ओपीडी

सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेगा सदर अस्पताल का ओपीडी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

सदर अस्पताल के ओपीडी के समय में परिर्वतन किया गया है. तय समय के अनुसार अब ओपीडी सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेगा. पहले सदर अस्पताल में ओपीडी संचालन दो पाली किया जाता था. पहली पाली में सुबह आठ से 12 बजे तक और उसके बाद दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक ओपीडी का संचालन होता था. जिस वजह से दूर दराज के मरीजों को काफी परेशानी होती थी. आम जनों की परेशानी को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ जान एफ केनेडी ने उपायुक्त दिनेश कुमार यादव से बात करने के बाद समय में परिवर्तन किया. उपायुक्त ने भी इस पर अपनी सहमति दी है. सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर माहेरू यामिनी ने बताया कि आम लोगों कि कठिनाई को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola