रेलवे स्टेशन का नाम होगा बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का नाम होगा बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन

रेलवे स्टेशन का नाम होगा बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन

विज्ञापन

गढ़वा. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने रविवार की रात से नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस का श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की शुरूआत करायी. उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना कराया. मौके पर सांसद ने कहा कि ट्रेन के ठहराव के लिए श्री बंशीधर नगर सहित पूरे गढ़वा जिला की जनता लगातार मांग कर रही थी. आज से वह श्री बंशीधर नगर से इस ट्रेन का शुभारंभ करा रहे हैं. सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति अपना आभार प्रकट किया. जल्द जारी होगी अधिसूचना : सांसद ने कहा कि वह नगर उंटारी रेलवे स्टेशन का नाम बाबा वंशीधर के नाम पर बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन करने के लिए भी प्रयासरत हैं, जल्द ही इसकी अधिसूचना भी जारी की जायेगी. उन्होंने कहा कि पलामू एवं गढ़वा जिले के लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बनारस, गोरखपुर एवं लखनऊ के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है. इसके लिए वह इन जगहों पर रेलवे पहुंच सुलभ करने के लिए प्रयासरत्त हैं. जल्द हीं इन जगहों के लिए भी ट्रेन परिचालन में सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली से पलामू एवं गढ़वा के लोगों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से प्रतिदिन ट्रेन का परिचालन करवायेंगे. इसी क्रम में 200 किमी लंबी बारवाडीह-अंबिकापुर चिरमिरी रेल लाइन का डीपीआर बनाया जा रहा है. इसके बाद रेल लाइन निर्माण का कार्य भी किया जायेगा. उपस्थित लोग : इस अवसर पर रेलवे एडीआरएम विनीत कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, रघुराज पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, लक्ष्मण राम, मथुरा पासवान, महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, राजीव रंजन तिवारी, शिव नारायण चन्द्रा, विनय चौबे, मुकेश चौबे, मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, मिथलेश तिवारी, शिव कुमार मिश्रा, अनुज पांडेय, भोला पांडेय, पंकज तिवारी, धीरेन्द्र चौबे, कौशल झा,अभिषेक चौरसिया, पियूष तिवारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola