खान निरीक्षक ने 50 ट्रैक्टर बालू किया जब्त

Updated at : 16 May 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
खान निरीक्षक ने 50 ट्रैक्टर बालू किया जब्त

अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार पांडेय के निर्देश पर गढ़वा जिला खान निरीक्षक बीपी महतो व मझिआंव अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार ने पुलिस बल के साथ कामत मदरसा परिसर में लगभग 50 ट्रैक्टर बालू के अवैध भंडारण की जांच की.

विज्ञापन

मझिआंव. अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार पांडेय के निर्देश पर गढ़वा जिला खान निरीक्षक बीपी महतो व मझिआंव अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार ने पुलिस बल के साथ कामत मदरसा परिसर में लगभग 50 ट्रैक्टर बालू के अवैध भंडारण की जांच की. इस दौरान खान निरीक्षक ने बालू खरीद की सरकारी रसीद (चालान) की मांग की. लेकिन स्थल पर उपस्थित मुंशी ने उनके समक्ष कोई वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया. इस संबंध में अंचल कार्यालय में उपस्थित खान निरीक्षक ने बताया कि जांच में 4300 सीएफटी बालू भंडारण पाया. उन्होंने बताया कि मदरसा परिसर में सरकारी छात्रावास बनाया जा रहा है, इसमें बालू का भंडारण किया गया है. उन्होंने बताया कि छात्रावास के संवेदक से 24 घंटे के अंदर बालू के वैध चालान के साथ जिला खनन कार्यालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है. यदि संवेदक द्वारा वैध चालान नहीं दिखाया जाता है, तो उस पर तत्काल नोटिस जारी की जायेगी और तीन नोटिस के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. वर्तमान में उक्त बालू को जब्त कर थाना के सुपुर्द कर दिया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टास्क फोर्स टीम का गठन कर बालू भंडारण की जांच की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola