प्रधानाध्यापक ने छात्रा को किया सम्मानित

प्रधानाध्यापक ने छात्रा को किया सम्मानित
स्थानीय मध्य विद्यालय हरिहरपुर परिसर में गुरुवार को आठवीं की छात्रा काजल कुमारी को मेडल और प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया गया. प्रधानाध्यापक किशोर कुमार ने काजल को सम्मानित कर बताया कि गत बुधवार को प्रखंडस्तरीय खेलो झारखंड कार्यक्रम का आयोजन कांडी में किया गया था. इसमें काजल कुमारी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान और योगाभ्यास में प्रथम स्थान लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया है. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. मौके पर शिक्षक चंदन कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह व सत्यनारायण शर्मा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




