ePaper

युवती ने मृत बच्चे को दिया जन्म, अधेड़ ने शादी से किया इंकार

Updated at : 14 Sep 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
युवती ने मृत बच्चे को दिया जन्म, अधेड़ ने शादी से किया इंकार

अधेड़ ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ बनाया था शारीरिक संबंध

विज्ञापन

अधेड़ ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ बनाया था शारीरिक संबंध प्रतिनिधि, धुरकी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुरकी में एक अविवाहित युवती ने मृत बच्ची को जन्म दिया. बताया गया कि वह यौन शोषण की शिकार है. परिजनों के अनुसार, जब उसे प्रसव पीड़ा हुई, तो वे आनन-फानन में ऑटो से धुरकी सीएचसी लेकर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ही उसने नवजात बच्ची को जन्म दिया. इसके कारण जच्चा और बच्चा दोनों की हालत खतरे में पड़ गयी. तत्काल उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद एएनएम रेणु कुमारी ने बताया कि उसने मृत बच्ची को जन्म दिया है. पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने बताया कि गांव का ही अविवाहित 60 वर्षीय अधेड़ ने एक वर्ष पूर्व जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था. जब पीड़िता और परिजनों ने विरोध किया, तो आरोपी ने युवती से शादी करने और पत्नी का दर्जा देने की बात कही. इसके बाद वह शादी का झांसा देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा. इस दौरान युवती गर्भवती हो गयी. परिजनों का कहना है कि गर्भ की जानकारी मिलने पर जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया गया, तो उसने कहा कि बच्चा जन्म लेने के बाद वह विवाह करेगा. लेकिन प्रसव के समय आरोपी ने उसे अपनाने से साफ इंकार कर दिया. इस घटना पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक राम ने कहा कि मामला पूरी तरह सही है और पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए. वहीं थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि पीड़िता की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola