पेपरलीक से दांव पर युवाओं का भविष्य : अभिजीत कमल

देश भर में नीट, सीयूइटी सहित अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लगातार लीक होने से देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब हो रहा है.
गढ़वा. देश भर में नीट, सीयूइटी सहित अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लगातार लीक होने से देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब हो रहा है. उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अभिजीत कमल ने कही. उन्होंने जारी बयान में कहा है कि परीक्षाओं में हो रही निरंतर धांधली ने देश के होनहार युवाओं, छात्रों और उनके अभिभावकों को गहरे मानसिक अवसाद में धकेल दिया है. इन घटनाओं से तंग आकर कई मासूम छात्रों ने अपनी जान तक दे दी है, जो कि बेहद हृदयविदारक है. इस जघन्य अपराध की जवाबदेही आज तक तय नहीं हो पायी है. उन्होंने कहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुये तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिये. उन्होंने मांग की कि इस पूरे छात्र-विरोधी अपराध में संलिप्त प्रशासनिक पदाधिकारियों और शिक्षा माफियाओं के संगठित तंत्र का पूरी तरह उद्भेदन किया जाये और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये दोषियों को फांसी की सजा दी जाये. उन्होंने हाल ही में शिक्षा भवन में लगी आग की घटना पर को भी साजिश बताया है. कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं के साथ खड़ी है और जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक सड़क से लेकर सदन तक इस तानाशाही और भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










