शादी में यूपी गये युवक का शव जंगल में मिला

शादी में यूपी गये युवक का शव जंगल में मिला
धुरकी. उत्तर प्रदेश के विंढमगंज में भाई की शादी में गये एक युवक का शव धुरकी क्षेत्र के जंगल से मिला. मृतक मझिगांवा गांव का रहने वाला था. शव धुरकी थाना क्षेत्र की खुटिया पंचायत अंतर्गत भुमफोर गांव के केकरवा जंगल से मिला. परिवार के अनुसार युवक विवाह समारोह में शामिल होने विंढमगंज गया था, लेकिन वहां से वह अचानक लापता हो गया. कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला. बुधवार को जब ग्रामीण जंगल की ओर गये, तो उन्होंने युवक का शव संदिग्ध स्थिति में देखा. थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिससे वह भटक कर जंगल में चला गया होगा. उन्होंने आशंका जतायी कि गर्मी और लू लगने से उसकी मौत हुई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




