मरीजों के लिए खतरनाक बनता जा रहा अनुमंडलीय अस्पतालः लक्ष्मण

Published at :24 Apr 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
मरीजों के लिए खतरनाक बनता जा रहा अनुमंडलीय अस्पतालः लक्ष्मण

अस्पताल की छत गिरने पर भाजपा हमलावर, अधीक्षक को हटाने व जांच की मांग

विज्ञापन

अस्पताल की छत गिरने पर भाजपा हमलावर, अधीक्षक को हटाने व जांच की मांग

प्रतिनिधि, श्री वंशीधर नगर

नगर ऊंटारी स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने अनुमंडलीय अस्पताल की जर्जर स्थिति और स्वास्थ्य व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि अस्पताल अब मरीजों के इलाज के बजाय उनके लिए खतरा बनता जा रहा है. लक्ष्मण राम ने बताया कि गुरुवार (23 अप्रैल) को अस्पताल के डिलेवरी वार्ड की छत का सीलिंग गिर गया. इस हादसे में वार्ड में भर्ती भवनाथपुर के बुका निवासी ममता देवी (पति संतोष पासवान) का नवजात बच्चा चोटिल हो गया. इतनी बड़ी घटना के बाद भी अस्पताल प्रशासन मौन साधे बैठा है. लक्ष्मण राम ने कहा कि उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी पिछले 20 वर्षों से यहां जमी हुई हैं, लेकिन अस्पताल की व्यवस्था सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में न तो पंखे चल रहे हैं और न ही इसीजी व एसी का उपयोग हो रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस कुव्यवस्था को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है. जिलाध्यक्ष ने अस्पताल उपाधीक्षक को हटाने व मामले की जांच की मांग की है. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कुमार चौबे, पूर्व जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, शैलेश चौबे, बबन पासवान, प्रमोद चंद्रवंशी और रामगति राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola