ePaper

छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी

Updated at : 20 Sep 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी

छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी

विज्ञापन

गढ़वा. उंचारी मंझिआंव के आरके पब्लिक स्कूल में यातायात नियम, सड़क सुरक्षा व सतर्कता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मंझिआंव थाना के उप-निरीक्षक संजय मुंडा और एसआइ तपेस कुमार थे. संजय मुंडा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन और दूसरों की सुरक्षा से सीधा जुड़ा हुआ है. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक, अलख नाथ पांडेय ने इस पहल की सराहना की. कार्यक्रम में एएसआइ रणवीर प्रसाद, एएसआइ विद्याधर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola